Ladli Behna Yojana 27 Kist: रक्षाबंधन से पहले बहनों को 1500 रुपये का तोहफा, ऐसे चेक करें अपना नाम

Ladli Behna Yojana 27 Kist: – मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के लिए आज यानी 7 अगस्त 2025 का दिन बेहद खास बन गया है। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 27वीं किस्त Ladli Behna Yojana 27 Kist महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। इस बार बहनों को हर महीने मिलने वाले 1250 रुपये के अलावा 250 रुपये का रक्षाबंधन शगुन भी मिला है। यानी कुल 1500 रुपये की सौगात।

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

इस पोस्ट में आप जानेंगे:

CM मोहन यादव ने राजगढ़ से भेजे 1800 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से एक बटन दबाकर करीब 1800 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

  • 1541 करोड़ रुपये भेजे गए योजना की किस्त के रूप में
  • 250 रुपये शगुन के रूप में यानी 340 करोड़ रुपये

👉 इसके अलावा गैस सब्सिडी योजना के तहत 28 लाख महिलाओं के खातों में 43 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

हर साल बढ़ेगा पैसा, 2028 तक मिलेंगे ₹3000/माह

CM यादव ने ऐलान किया कि लाडली बहना योजना में हर साल राशि बढ़ाई जाएगी।

  • भैया दूज 2025 से मिलेंगे ₹1500 प्रति माह
  • 2028 तक बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह किया जाएगा।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

लाडली बहन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी पड़ती हैं। अगर आप इनमें से किसी भी बात को नजरअंदाज करते हैं, तो आपका पैसा अटक सकता है। ये हैं वो कारण:

  • E-KYC जरूरी: आजकल हर सरकारी योजना के लिए E-KYC अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक E-KYC नहीं कराया है, तो आपको इस किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
  • गलत जानकारी: बैंक खाता नंबर, IFSC कोड या अन्य निजी जानकारी गलत होने पर भी लाभ रुक सकता है। इसलिए फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें।
  • डुप्लीकेट ID: अगर आपने डुप्लीकेट ID का इस्तेमाल किया है, तो भी आप योजना से बाहर हो सकती हैं।
  • लिस्ट में नाम नहीं: अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल नहीं है, तो आपको पैसा नहीं मिलेगा।

अब तक ट्रांसफर हुए ₹41,000 करोड़!

सरकार ने अब तक लाडली बहनों के खाते में ₹41,000 करोड़ ट्रांसफर किए हैं। साल 2023 से शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य है:

  • महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण
  • स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार
  • परिवार में निर्णय लेने की भूमिका मजबूत करना

Ladli Behna Yojana 27 Kist पात्रता और जरूरी बातें

  • महिला की उम्र 21 से 59 वर्ष होनी चाहिए
  • शादीशुदा, तलाकशुदा, विधवा या पति द्वारा छोड़ी गई महिला
  • अविवाहित महिलाएं योजना के दायरे में नहीं
  • वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी वाला, इनकम टैक्स देने वाला न हो

Ladli Behna Yojana 27 Kist ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं

  1. cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
  2. ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ टैब खोलें
  3. अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
  4. मोबाइल नंबर पर आया OTP डालकर जानकारी पाएं

अगर बैंक अकाउंट में वही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है जो योजना में है, तो ट्रांजैक्शन का SMS भी मिलेगा।

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

  • जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा हो
  • इनकम टैक्स भरने वाले
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी वाला
  • जिनके नाम पर चार पहिया वाहन है (ट्रैक्टर छोड़कर)

लाभ न मिलने पर कहां करें संपर्क?

अगर पैसा नहीं आया या कोई तकनीकी समस्या है, तो संपर्क करें:
📞 लाडली बहना हेल्पलाइन0755-2700800

लाडली बहनों ने सीएम को बांधी राखी

कार्यक्रम में लाडली बहनों ने सीएम मोहन यादव को राखी बांधी और विशाल राखी भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह एक भाई की तरफ से बहनों को छोटा सा गिफ्ट है।

अगला कदम – नए रजिस्ट्रेशन कब से?

फिलहाल योजना के नए रजिस्ट्रेशन बंद हैं, लेकिन सरकार जल्द नई लिस्ट और रजिस्ट्रेशन विंडो खोल सकती है। जो पात्र नहीं हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे योजना को स्वेच्छा से सरेंडर कर दें।

क्या आपने चेक किया अपना नाम?

👉 जाकर तुरंत देखें कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं –
cmladlibahna.mp.gov.in

Share this post:

Leave a Comment

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें